जमीनी विवाद में गोली मारकर घायल करने के मामले के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

– फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापामारी
– एक खोखा बरामद

सहरसा:-सोमवार की अहले सुबह जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव में जमीनी विवाद में चली गोलीबारी में घायल दो महिला पुरुष मामले में दो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। साथ ही बाकी बचे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी।                          सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसियाही गांव, वार्ड नंबर-5 में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें ताराकांत झा और अहिल्या देवी घायल हुई थी। उक्त कांड के दो मुख्य आरोपी और पति-पत्नी वरुण झा और सोनी देवी की गिरफ्तारी कर ली गई है। फरार चल रहे अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। यह सफलता घटना के 12 घंटे के भीतर ही कर ली गई है। साथ ही घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली का अग्रभाग भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों से रहुआ तुलसियाही गांव, वार्ड नंबर-5 निवासी ताराकांत झा और वरुण झा के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा था। जिसके दौरान सोमवार को एक पक्ष वरुण झा द्वारा गोलीबारी की गई थी। जिसमें उक्त गांव के स्व अवध नारायण झा के पुत्र ताराकांत झा और सालेंद्र झा की पत्नी अहिल्या देवी को गोली लगी थी। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उनकी शिकायत पर बिहरा थाना कांड संख्या-79/25 दर्ज की गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हिमांशु के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन हुआ था।                           गठित टीम द्वारा घटना के मुख्य अभियुक्त वरुण झा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्यवाई के लिए जेल भेज दिया गया है। छापामारी टीम में बिहरा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला, पुलिस अवर निरीक्षक विकास पासवान, सत्य प्रकाश कुमार, राजीव कुमार, बाबर अली सहित थाना पुलिस बल शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com