रुपए की लेनदेन में गोलीबारी कर महिला को किया जख्मी

– सदर अस्पताल चिकित्सक कहते नहीं है छाती में कोई गोली
– परिजन की दी गई शिकायत हो रही कार्रवाई

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के नरियार, वार्ड नंबर-12 रॉय टोला में बुधवार की देर रात गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक महिला के छाती में गोली लगने की शिकायत दी गई। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने एक्स-रे रिपोर्ट और जांच कर बताया कि उनकी छाती में कोई गोली फंसी हुई नहीं है।          महिला फिलहाल सदर अस्पताल में ही इलाजरत हैं। उनके पुत्र के शिकायत पर नया बाजार निवासी नामित लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। क्या हुआ था मामला:-गोली लगने से घायल महिला नरियार, रॉय टोला निवासी स्व मदन भगत की पत्नी प्रमीला देवी के पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात नया बाजार निवासी गोलू सिंह, राजा सिंह, साहिल सिंह, ननकू सिंह, प्रियांशु सिंह सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने गाली गलौज किया, जिसका विरोध किए जाने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। फिर वे लोग वापस लौट गए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद वे लोग अपने अन्य मित्रों के साथ उनके घर फिर से पहुंचे और जमकर गोलीबारी की गई थी। कई राउंड गोली चलाई गई थी। जिनमें से एक गोली उनके मां के छाती में लगी थी। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
क्या कहते हैं चिकित्सक:-सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि महिला की छाती में फिलहाल कोई गोली फंसी हुई नहीं है। जख्म के निशान दिख रहे हैं। क्या करते हैं पुलिस पदाधिकारी:-सदर एसडीपीओ आलोक कुमार घटना की सूचना के बाद देर रात ही सब अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के स्थिति की जानकारी प्राप्त किया था। साथ ही पीड़ित के परिजनों से भी पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्होंने अग्रतर कार्रवाई के लिए सदर थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया था। वहीं उन्होंने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे सदर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली की नरियार मोहल्ले में महिला को गोली मारी गई है।           रुपए की लेनदेन में गोली मारने की शिकायत दी गई थी। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया की छाती में कोई गोली नहीं फंसी हुई है। लेकिन कुछ घाव के निशान हैं। जांच की जा रही है। पीड़ित के परिजन की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com