महिला संवाद कार्यक्रम में उभर रहीं सफलता की कहानियां

सहरसा:-बिहार सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की सफलता की कहानियां उन्हीं की जुबानी प्रदर्शित की जा रही हैं।           यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि गाँव और समाज के समग्र विकास की रूपरेखा तय करने में भी सहायक हो रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। साथ ही, समाज के विकास के लिए अपने सुझाव देकर इसे एक सहभागिता का मंच बना दिया। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं की राय और समस्याओं को नोट कर उनके समाधान और क्रियान्वयन के लिए रणनीति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम 18 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम संगठन स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण से संबंधित राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी वीडियो फिल्म, लीफलेट और बैनर के माध्यम से दी जा रही है।                                            कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देना है। महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएँ अपनी समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को सहजता से साझा कर रही हैं। सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी महिलाएँ अपने विचार व्यक्त कर रही हैं। यह कार्यक्रम प्रभावशाली, समावेशी और सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं और सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है।
सत्तरकटैया प्रखंड के बराहशेर गाँव में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मोनिका देवी ने बताया कि आवास योजना का लाभ मिलने से उनके पक्के घर का सपना पूरा हुआ । वहीं, छात्रा मीरा कुमारी ने अपने गाँव में उच्च शिक्षा के लिए एक हाई स्कूल की स्थापना की इच्छा व्यक्त की। इस प्रकार, महिला संवाद कार्यक्रम में न केवल राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएँ अपने अनुभव साझा कर रही हैं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी दे रही हैं।                                                    महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त इच्छाओं और समस्याओं को एप में दर्ज कर समाधान प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com