शाहपुर बाजार में नाले का निर्माण कार्य अधूरा, लोग परेशान

सहरसा:-नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के राजपूर कर्णपुर पथ के शाहपुर बाजार में नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। लेकिन पूरब की दिशा में नाले का निर्माण कार्य पूरा होते ही पश्चिम की दिशा वाले क्षेत्र में जिस दिशा से सीपेज का हमेशा समस्या रहता हैं उधर बिना नाला बनाएं बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।           वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यहां के सैकड़ो परिवार के घर और दुकान में गन्दा पानी जमा रहता हैं। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के अलावा संवेदक से भी गुहार लगाया गया बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो सका हैं। नाला अधूरा बना होने के कारण लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारी अरुण कुमार दास, सूरज राम, बिट्टू गुप्ता, लक्ष्मण दास, चिरंजीवी गुप्ता, बमबम गुप्ता, मनोहर दास, अभिषेक कुमार, रोहित पासवान, योगेंद्र गुप्ता, रामचन्द्र गुप्ता, आशिष कुमार, बद्री गुप्ता, अमर मुखिया, भागवत दास, सुवध मुखिया, उदय गुप्ता, अमित कुशवाहा का कहना है कि दुकान के सामने नाला नहीं होने के कारण गन्दा पानी भर जाता हैं जिससे दुकान पर आने वाले ग्राहकों को परेशानी हो रही है।                           इसके साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही दुकानों के अंदर पानी भर जाता है। जिससे दुकान में रखा सामान खराब हो जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com