डेंगराही से खोचरदेवा के बीच निर्माणाधीन पुल को अतिशीघ्र करें पूरा:-डीएम

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा भ्रमण क्रम में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड सहरसा द्वारा निर्माणाधीन डेंगराही से खोचरदेवा पुल का निरीक्षण किया गया।            कैंप निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजी की जांच की गई, संरचना में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों का निरीक्षण किया गया एवं निर्माणाधीन पुल निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसको अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर श्रीमती अनिशा सिंह,संबंधित तकनीकी पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। वही जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा स्लूईस गेट का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता से संदर्भित स्लूईस गेट के वर्तमान क्रियाशीलता के संबंध में पूछताछ की गई एवं इसके सुचारु संचालन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।           स्लूईस गेट एक ऐसी प्रणाली है जिसका उपयोग जल प्रवाह को नियंत्रित करने में किया जाता है। निरीक्षण क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनिशा सिंह, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण पूर्वी कोशी तटबंध चंद्रयायन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा नवहट्टा, महिषी, सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड भ्रमण क्रम में पूर्वी कोशी तटबंध पर बाढ़ सुरक्षात्मक अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। उक्त अवसर पर उन्होंने बाढ़ सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता से इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण द्वारा बताया गया की तटबंध की सुरक्षा हेतु आवश्यक कारवाई निरंतर प्रगति पर है, संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की सम्यक उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।         जिलाधिकारी द्वारा तटबंध के सतत पर्यवेक्षण का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनिशा सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com