193 ग्राम संगठनों में महिला संवाद संपन्न, लगभग 50 हजार से महिलाएँ ले चुकी हैं हिस्सा

सहरसा:-राज्य सरकार द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी को समझने और उनकी आकांक्षाओं को जानने का अनूठा प्रयास है। जिले के सभी प्रखंडों में जीविका महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से पिछले एक सप्ताह से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है।           अब तक जिले के 193 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन हो चुका है, जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं ने भाग लिया है। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ के अपने अनुभव साझा किए और साथ ही राज्य एवं समाज के विकास के लिए अपने विचार भी रखे। महिलाएँ चाहती हैं कि उनके गाँव में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल-कूद और रोजगार के क्षेत्र में नई सुविधाएँ विकसित की जाएँ।          उन्होंने स्कूल, प्रखंड स्तर पर स्नातक स्तरीय कॉलेज, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, खेल के मैदान और स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की माँग की। महिलाओं का कहना है कि राज्य के विकास में उनकी भूमिका को प्राथमिकता दी जाए और नई नीतियों में उनकी आकांक्षाओं को स्थान दिया जाए। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी वीडियो फिल्म, मुख्यमंत्री सन्देश और लीफलेट के माध्यम से दी जा रही है।                                          साथ ही, उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। सरकार इन सुझावों के आधार पर नीतियों में बदलाव कर उन्हें अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने का प्रयास करेगी। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को सशक्त बनाने का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि राज्य की दूरगामी योजनाओं और नीतियों को जन आकांक्षाओं के अनुरूप बनाने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।          महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं की उन्नति और राज्य के विकास का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com