कई चेक से लिया कुल 7 लाख 50 हजार का कर्ज, चुकाने के लिए दिया 10-10 लाख के दो चेक, चेक हुआ बाउंस, मामला दर्ज

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला, वार्ड नंबर-30 निवासी स्व राजेंद्र मिश्रा के पुत्र मंत्रेश्वर मिश्रा ने अपने ही मोहल्ले के नामित लोग के खिलाफ कर्ज के रूप में विभिन्न चेक से लिए गए रुपए की वापसी के नाम पर दिए गए चेक के बाउंस हो जाने की शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2024 में सदर थाना क्षेत्र के ही कायस्थ टोला, चित्रगुप्त रोड, वार्ड नंबर-29 निवासी दिनेश शर्मा के पुत्र शिवराज कुमार उनसे कर्ज मांगा। उनकी आवश्यकता को देखते हुए उन्हें चेक संख्या-130785 से 2 लाख, चेक संख्या-130784 से 1 लाख 50 हजार, चेक संख्या-130785 से 2 लाख 70 हजार और चेक संख्या- 303622 से 1 लाख रुपए दिया था। साथ ही उन्हें 30 हजार नकद और कुछ अन्य नकद रुपए भी दिए थे। जिनकी अदायगी का दबाव दिए जाने पर उन्होंने वर्ष 24 के 24 दिसंबर को चेक संख्या-814424 और चेक संख्या- 814425 पर 10-10 लाख के दो चेक दिए। लेकिन बैंक में जमा करने पर उक्त दोनों चेक बाउंस हो गया। अब वे रुपए नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि बीते 19 फरवरी को महाकुंभ में स्नान कर वापस लौटने के दौरान वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उन्हें रुपए की बहुत अधिक आवश्यकता है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार में बताया कि चेक बाउंस की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com