उत्सव के रूप में मनाया गया भगवान परशुराम की जयंती

सहरसा:-जिले के नगर पंचायत बनगांव में परशुराम राष्ट्रीय परिवार संघ द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जयंती उत्सव के रूप में मनाया गया। हवन पूजा प्रसाद वितरण एवं भगवान परशुराम के नाम पर चौक का नामांकन किया गया। राहुल झा ने बताया की अगले परशुराम जयंती तक एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सभी अवतारों के विपरीत, परशुराम जी वर्तमान में भी पृथ्वी पर ही निवास करते हैं। यही कारण है कि भगवान राम और श्री कृष्ण की तरह परशुराम की पूजा नहीं की जाती है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में उडुपी के पास पवित्र स्थान पजाका में एक परशुराम जी का मंदिर भी है।           परशुराम जी को लेकर यह भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि को शस्त्र विद्या प्रदान करने वाले गुरु होंगे। रंजेश झा, अंशु मिश्रा, वेदपानी, चमन झा, तुला ठाकुर, मनोज मिश्रा, अमित कुमार ने बताया की विश्व ब्राह्मण दिवस भी धूमधाम से 1 जून को मनाया जायेगा। मौके पर पंडित वरुण मिश्रा, रमन झा, सोहन झा, पारस कुमार झा, सुमन समाज, पैक्स अध्यक्ष सुमन झा, उपाध्यक्ष रुपेश कामत, अंशु मिश्रा, सोनू देव, आशुतोष झा, आलोक कुमार, शंकर चौधरी, दीपनारायण ठाकुर, हितेश बोआ सहित अन्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com