सड़क किनारे युवक की मिली शव

शव की पहचान डुमरैल निवासी 38 वर्षीय मो. निजाम के रूप में हुई

सहरसा:-सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग के जीरो माइल के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिली। शव की पहचान शव मिलने के दो घंटे के बाद ही हो गई। जिसकी पहचान नगर निगम के वार्ड नंबर-26, डुमरैल निवासी 38 वर्षीय मो. निजाम के रूप में हुई है। मृतक पेशे से ई-रिक्सा चालक था। जिससे वे अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था।    मृतक शादीशुदा है। उनके 6 बच्चे अब अनाथ हो गए थे। जिसमें चार बेटी और दो बेटा शामिल है। मृतक की पत्नी अंजुमन खातून ने बताया कि उनका सौहर हर दिन घर सुबह के 6 बजे ई-रिक्शा चलाने के लिए निकल जाते थे। शनिवार के सुबह 6 बजे उन्होंने बताया था कि वे पहले मस्जिद जा रहे है। जहां नमाज पढ़ने के बाद रिक्सा चलाने जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को पटेल मैदान में वक्फ बोर्ड के खिलाफ रैली होनी है। उसमें भी वे जाने की बातें कही थी। लेकिन जब काफी देर हो गया। वे घर नहीं लौटे तो, परिवार वाले चिंतित हुए। उनकी काफी खोजबीन होने लगी। फिर सदर थाना पुलिस को अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मोबाइल पर देखी। जिसको देखने के बाद वे अपने परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने आगे बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन मृतक के शव को देखने से जानकारी मिलती है कि उसकी निर्मम हत्या की गई है। शरीर पर कई जख्म के निशान थे। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और बैजनाथपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया था।          डॉग एसक्वाड टीम भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले के हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com