महिला संवाद कार्यक्रम: जिला पदाधिकारी ने बढ़ाया महिलाओं का मनोबल

सहरसा:-जिले के सौरबाजार प्रखंड के तिरी पंचायत (सवेला, वार्ड नंबर 05) में गौरव जीविका महिला ग्राम संगठन के तहत आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी ने भाग लिया।          उनके साथ उप विकास आयुक्त, थाना प्रभारी (सौरबाजार) और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनकी जानकारी वीडियो संदेश और लीफलेट के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने कहा, इन लीफलेट में महिलाओं से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी है। इन्हें सुरक्षित रखें ताकि घर की अन्य महिलाएं या बेटियां, जिन्हें भविष्य में इन योजनाओं का लाभ लेना है, आसानी से लाभान्वित हो सकें।         उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी महिला को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े। जिला पदाधिकारी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं के लिए सशक्त मंच ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई उम्मीदें जगाई हैं।          इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। बुधवार को कार्यक्रम के 20वें दिन, हजारों महिलाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। लाभान्वित महिलाओं के प्रेरक अनुभव कार्यक्रम में उन महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए जो सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने बताया कि योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामुदायिक पुस्तकालय और ग्रामीण हाट जैसे विषयों पर महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं और सुझावों को भी व्यक्त किया।          योजनाओं की जानकारी और जागरूकता कार्यक्रम में ऑडियो-विजुअल माध्यम से महिलाओं को 31 सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, जागरूकता बढ़ाने के लिए लीफलेट वितरित किए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रेरणादायक संदेश पत्र पढ़कर सुनाया गया और उपस्थित महिलाओं को दिया गया। महिलाओं की आकांक्षाएं और सुझाव सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद दक्षिनी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सामुदायिक भवन की मरम्मती, उप स्वास्थ्य केंद्र, जन वितरण प्रणाली, वृद्धा पेंशन, पुस्तकालय और ग्रामीण हाट जैसी आवश्यकताओं पर अपने विचार साझा किए।         अभूतपूर्व भागीदारी सहरसा जिले में अब तक आयोजित 456 महिला संवाद कार्यक्रमों में 1 लाख 14 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com