डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत विशेष विकास शिविर का किया गया आयोजन

सहरसा:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्तमान में संचालित डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत सौर बाजार से सम्बंधित गम्हरिया पंचायत में आयोजित विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया।           उक्त अवसर पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याणार्थ 22 विभिन्न योजनाओं यथा:आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित पेंशन योजना, जन्म मृत्यु निबंधन, श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, मनरेगा आदि के संबंध में अवगत कराना, साथ ही नियमानुसार पात्र व्यक्तियों को ऑन द स्पॉट योजना संबंधी लाभ प्रदान करना वर्णित अभियान अंतर्गत विशेष विकास शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।          उन्होंने कहा कि जिला प्रशाशन संचालित योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं इसका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी अभियान के सफल क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप समाज में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हुआ है। समाज के सर्वांगीण विकास हेतु किसी भी प्रकार के नशा के विरुद्ध अभियान में समाज के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी आवश्यक है।         जिलाधिकारी ने युवाओं को पूर्ण तन्मयता से निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु कठोर परिश्रम की सलाह दी एवं वर्तमान में युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया। उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला द्वारा प्रासंगिक क्षेत्र में आवास योजना के संदर्भ में शत प्रतिशत Geo tagging के संबंध में अवगत कराया गया।          आयोजित विशेष विकास शिविर के दौरान कुल पांच व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ प्रदान किया गया। विशेष विकास शिविर के अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com