तिलाबे नदी और पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

सहरसा:-जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।पहली घटना प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत के मोहनपुर गांव की है। जहां तीन साल की मुस्कान कुमारी पोखर में डूब गई। वे अपने ननिहाल में मां के साथ रह रही थी। रोज की तरह गांव के बच्चों के साथ खेलने निकली थी। खेलते-खेलते बगल के पोखर में गिर गई। उस समय घर के लोग मवेशियों के लिए चारा लाने बहियार गए थे। लौटने पर बच्ची घर में नहीं मिली। खोजबीन के दौरान एक बच्चे ने उसके पानी में डूबने की जानकारी दी। जिसके बाद गांव वालों ने उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना नगर क्षेत्र के मनौरी चौक के पास तिलाबे नदी की है। जहां मनौरी गांव निवासी सात का साहिल कुमार उर्फ लखी स्नान करते समय डूब गया। वे दर्जनों बच्चों के साथ नदी में स्नान कर रहे थे। फिर स्थानीय लोगों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला। दोनों ही घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक बच्चों की मां के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दो बच्चे के पानी में डूबने से मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करवा गया है। आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com