हमारी आवाज को सुनने और समझने के लिए सरकार का धन्यवाद

सहरसा:-सरकार को धन्यवाद, हमारी आवाज को दे रही है महत्व हमारी आवाज को सुनने और समझने के लिए सरकार का धन्यवाद। गाँव-गाँव आकर हमारी आकांक्षाओं और समस्याओं को जानने की यह पहल बेहद सराहनीय है।           इससे बेहतर माध्यम और कुछ नहीं हो सकता, जहाँ हम अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचा सकें। यह कहना है जिले के पतरघट प्रखंड की दुश्यंती देवी का, जिन्होंने पंचायत गोलमा पूर्वी में दीपक जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी राय रखी। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएँ अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर रख रही हैं। उन्हें विश्वास है कि सरकार इन पर ध्यान देगी और आवश्यक कदम उठाएगी। इसी कड़ी में सौर बाजार प्रखंड के चंदौर पूर्वी पंचायत में आयोजित ज्ञानी जीविका महिला ग्राम संगठन के संवाद कार्यक्रम में रेखा देवी ने कहा, सरकार की नीतियों ने हमें अपनी बात रखने का साहस और मंच दिया है।           अब हम खुलकर अपनी मांगें और सुझाव सरकार के समक्ष रख सकते हैं। विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर हमने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव किए हैं। महिला संवाद कार्यक्रम से बढ़ता उत्साह जिले में कुल 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब तक जिले के 492 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिसमें 1 लाख 23 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाएँ न केवल अपनी आकांक्षाएँ और सुझाव साझा कर रही हैं, बल्कि अपने अनुभवों से अन्य महिलाओं को प्रेरित भी कर रही हैं।         सरकारी योजनाओं के लाभ से सशक्त हुई महिलाएँ गाँव के विकास और नई नीतियों पर खुलकर चर्चा कर रही हैं। सरकार की पहल ने जगाई उम्मीदें:-महिला संवाद कार्यक्रम ने गाँवों की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। इस कार्यक्रम से महिलाओं में अपने अधिकारों और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ी है। महिलाएँ इसे सरकार के साथ जुड़ने और अपनी बात रखने का सुनहरा अवसर मान रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com