महिलाओं की आकांक्षाओं को स्वर देता महिला संवाद कार्यक्रम

सहरसा:-महिलाओं की आकांक्षाओं को जानने और उनके सुझावों के आधार पर गाँव और समाज के विकास के लिए योजनाएं तैयार करने हेतु आयोजित किया जा रहा महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है।          यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने का अवसर दे रहा है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं को सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने और अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने का प्रभावी माध्यम प्रदान किया है। इसके जरिए महिलाएं अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रही हैं, साथ ही एक-दूसरे को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव भी साझा कर रही हैं।    कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने बताया कि किस तरह उन्होंने सरकारी योजनाओं, जैसे छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, और साइकिल योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटियों को 10वीं, 12वीं और स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कराई है। छात्राओं ने भी इन योजनाओं से मिले लाभ का उल्लेख करते हुए अन्य छात्राओं को प्रोत्साहित किया। महिला संवाद के अंतर्गत दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कराई जा रही है। इसके साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए भी महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।  कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी कई प्राथमिकताओं को सरकार के समक्ष रखा है, जिनमें गाँव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने, जल निकासी और नल-जल योजना में सुधार, सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का निर्माण, सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा, वृद्धा और विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी, और स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। महिला संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को उनकी समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा करने का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बन गया है।        यह पहल न केवल महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com