विकसित कृषि संकल्प अभियान” (29 मई-12 जून 2025)

पटना:-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी देना तथा किसानों के नवाचारों को समझते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा निर्धारित करना है। अभियान के प्रमुख उद्देश्य:-खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करना। किसानों को उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी देना। मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) में सुझाई गई फसलें तथा संतुलित उर्वरकों के उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक एवं शिक्षित करना।    किसानों से फीडबैक प्राप्त करना, जिससे उनके नवाचारों (Farmer’s Innovations) को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझा जा सके एवं अनुसंधान की दिशा तय की जा सके। अभियान की विशेषताएं:-1.0 से 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद। 2000 वैज्ञानिकों की टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सहभागिता। 700 जिलों में अभियान का संचालन। सभी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs), तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सभी संस्थान इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक सोच से परिपूर्ण बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे वे कृषि में नवाचार और सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से उठा सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com