महिला संवाद में महिलाओं ने व्यक्त की सार्वजनिक सुविधाओं और शिक्षा की मांग

सहरसा:- जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर सामने रखा। इस दौरान मुख्य बाजार, हाट और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।         सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत की सीमा देवी ने महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, सत्तरकटैया प्रखंड के बिहरा पंचायत के उमापति ग्राम संगठन की नीतू देवी ने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की अनुपलब्धता के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं को अपने जीवन, समाज, और परिवेश से जुड़े मुद्दों को साझा करने का मंच प्रदान किया है। महिलाएं अपने अनुभवों और समस्याओं को खुलकर सामने रख रही हैं और सरकार से इन पर सुधार की उम्मीद कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान बिहरा पंचायत की लाजवंती देवी ने लड़कियों की तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हाई स्कूल की छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग की।         उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा से ग्रामीण छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ कदम मिलाने में मदद मिलेगी। यह पहल ग्रामीण स्तर पर शिक्षा में बदलाव लाने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। वहीं, राधा देवी ने आवास निर्माण योजना में राशि वृद्धि की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई के बढ़ते स्तर को देखते हुए आवास निर्माण के लिए अधिक राशि की आवश्यकता है ताकि महिलाएं सुरक्षित और बेहतर आवास का निर्माण कर सकें। महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं सरकार तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच दे रहा है। महिलाएं न केवल अपनी स्थानीय समस्याओं को उजागर कर रही हैं, बल्कि विकास कार्यों और नीतिगत बदलावों के लिए अपने सुझाव भी साझा कर रही हैं।                                           कार्यक्रम के दौरान जागरूकता वाहनों के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई गईं। साथ ही, सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त हुई महिलाओं के प्रेरक अनुभव भी साझा किए गए। लीफलेट के जरिए महिलाओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे अपने अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com