महिला संवाद कार्यक्रम: जिला पदाधिकारी ने किया प्रोत्साहित

सहरसा:-सत्तरकटैया प्रखंड के पचगछिया पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी ने भाग लिया। उनके साथ उप विकास आयुक्त, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज जीविका दीदियों का देश-दुनिया में नाम चल रहा है, क्योंकि आप लोग अच्छे रूप से काम कर रहे हैं।    आपलोग भी अपनी क्षमता को पहचानें, आप लोग भी जो चाहें कर सकती हैं। इस क्रम में यह महिला संवाद कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें अच्छे काम करने वाली दीदियाँ अपना अनुभव साझा कर रही हैं और अपनी आकांक्षाओं को नोट करवा रही हैं। इसी से हो सकता है कि राज्य स्तर पर कुछ नीतियों के निर्धारण का कार्य हो। आपलोग अपनी बातों को बेहिचक रखें, हो सकता है कि, आपको लगता हो कि यह काम यहाँ से नहीं हो सकता है, लेकिन जहाँ से हो सकती है, उसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएँ चला रही है, जिनकी जानकारी वीडियो संदेश के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी महिला को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े। महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की एक प्रभावशाली पहल है, जो महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें समाज में अपनी भागीदारी दर्ज कराने का अवसर प्रदान कर रही है।          यह मंच महिलाओं को अपनी समस्याओं और सुझावों को बेझिझक रखने का सशक्त माध्यम बना है। जिले के सभी 10 प्रखंडों में भ्रमण कर रहे 24 महिला संवाद रथ, वीडियो फिल्में और समूह चर्चाओं के ज़रिए सरकारी योजनाओं को सरल और रोचक तरीके से महिलाओं तक पहुंचा रहे हैं। इन रथों पर लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे महिलाएं इन योजनाओं को आसानी से समझ सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com