19 महीने से वेतन से वंचित 17 पंप ऑपरेटर ने किया हड़ताल

सहरसा:-जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रौता खेम पंचायत में हर घर जल, हर घर नल के पंप ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। कुल 17 पंप ऑपरेटर ने नलके से पानी निकालना और लोगों के घरों तक शुद्ध जल पहुंचाने की प्रक्रिया बंद कर दी है वे अपने कार्यपालक अभियंता सहित विभाग के अन्य अधिकारियों पर खफा है। उन्हें 19 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। सभी पंप ऑपरेटर काफी गुस्से में थे। पंप ऑपरेटर मुन्ना कुमार, सुनील कुमार, ललन कुमार, मोहित शर्मा, संजय यादव, मनोज भारती, गुंजन यादव, आशीष सिंह, ज्ञानेश सिंह, चंद्र कुमार सादा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से बताया कि बीते 19 महीने से उन लोगों को वेतन जो मानदेय के रूप में मिलता है।                             उन्हें नहीं दिया गया है। जिसकी बार-बार शिकायत अधिकारियों को मौखिक, लिखित और टेलिफोनिक की गई। लेकिन उनके शिकायत पर विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीते 25 अप्रैल को कार्यपालक अभियंता को भी आवेदन दिया था। उन्होंने त्वरित कार्रवाई का भरोसा भी दिया था। लेकिन एक महीने गुजरने को है। अब तक उनके वेतन भुगतान की कोई प्रक्रिया शुरू भी नहीं की गई है। अब तो वरीय पदाधिकारी उन लोगों का फोन भी उठाना वाजिब नहीं समझते हैं। पंप के संवेदक द्वारा संपर्क करने पर वे भी टाल मटोल की नीति अपना रहे हैं। जिससे उनके परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। अब वे लोग तंग होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने की प्रक्रिया रोके जाने से वे लोग भी छुब्ध हैं। लोगों को शुद्ध पानी नहीं पिलाने का दोषी खुद को मान रहे हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों की नींद तोड़ने के लिए वे लोग शुद्ध पानी की सप्लाई रोकने के लिए मजबूर हैं। अब अगर इसके बाबजूद भी उनका वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। तो वे लोग इससे भी अधिक उग्र आंदोलन करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com