महिला संवाद कार्यक्रम: सशक्तिकरण का सफल मंच

सहरसा:-बिहार में महिलाओं की भागीदारी ने राज्य को विकास की राह पर अग्रसर कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई प्रभावशाली योजनाएँ चलाई गई हैं।           इन योजनाओं ने न केवल महिलाओं को चूल्हा-चौका से बाहर निकालकर सामाजिक व आर्थिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान और सम्मान भी दिलाया है। सहरसा जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं के लिए अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ और उनके प्रभाव को महिलाओं तक पहुँचाना है। इसके अंतर्गत, महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं और योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से सरल भाषा में दी जाती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष संदेश पत्र भी वितरित किया जाता है, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया है।           इन संवादों के माध्यम से महिलाएं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाने को प्रेरित होती हैं। सहरसा जिले के सभी प्रखंडों में कुल 1468 जीविका महिला ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का लक्ष्य है। अब तक 672 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है, जिसमें 01 लाख 72 हजार से अधिक महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया है।    महिलाओं और छात्राओं की यह भागीदारी कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता की ओर ले जा रही है। कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे राज्य सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता लाई है। इनमें मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, जीविका योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि महिलाएं अब समाज में अपनी आवाज बुलंद करने लगी हैं।            वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं और समाज व परिवार में एक नई भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपनी शैक्षिक उपलब्धियों और योजनाओं के लाभों के बारे में बताया, जिससे अन्य छात्राएं भी प्रेरित हो रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com