कांग्रेस के द्वारा शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

छात्रों को वर्तमान सरकार एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बना रहे है:-शाहनवाज आलम
बिहार के युवा वर्ग को सही शिक्षा नहीं मिलने के कारण पलायन करने को हो रहे हैं मजबूर:-अभिमन्यु पूनिया
देश में लोकतंत्र की गला घोंटने का किया जा रहा प्रयास:-डाॅ. तारानंद सादा

  सहरसा(पतरघट):-गुरुवार को पतरघट प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर पंचायत के खेल मैदान में कांग्रेस के द्वारा शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा एवं संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन ने किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता प्रेमलाल सादा के द्वारा व उनके नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। शिक्षा न्याय संवाद में वक्ताओं ने जमकर वर्तमान सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य सह बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि जब समाज शिक्षित होता है तो वह न्याय और अपने अधिकारों के लिए लड़ता है।         उन्होंने कहा जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां शिक्षा समाप्त हो चुकी है। बिहार में विश्वविद्यालय का बजट घट रहा है, कोई अच्छा शोध नहीं हो रहा है। यह इसलिए किया जा रहा है जब छात्र शिक्षित हो जाएंगे तो सवाल करना शुरू होंगे। बीजेपी चाह रही है कि यहां के लोग अशिक्षित बने रहे, जिससे उनको अंधभक्त मिलें। यहां के छात्रों को वर्तमान सरकार एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बना रहे है।          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार के युवा वर्ग को सही शिक्षा नहीं मिलने के कारण पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। जिस प्रकार से बिहार सरकार जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। सिर्फ वोट लेकर चले जाते हैं और जनता को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। ना ही सरकार शिक्षा या पलायन पर बात करना मुनासिब समझते हैं। जब कोई छात्र स्कूल कॉलेज या विश्वविद्यालय में आवाज उठाते हैं। तो बिहार सरकार उसे निकालने की हमेशा कोशिश करते रहते है।       उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज होनी चाहिए ताकि नजदीक के बच्चे भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले शिक्षा और स्वास्थ्य की काम की जाएगी। एआईसीसी सदस्य डाॅ. तारानंद सादा ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की गला घोट रहे हैं।          जब गुरुवार को शिक्षा संवाद करने के लिए राहुल गांधी दरभंगा पहुंचे तो उन्हें अंबेडकर छात्रावास जाने से रोकने की कोशिश की गई। जिस घटना को लेकर कड़ी रूप से निंदा करते वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी निकल पड़े हैं, अब वर्तमान सरकार की नींद हराम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की हाथ में देश सुरक्षित नहीं है। वह दूसरे देशों के इशारों पर चलते हैं।         युद्ध यहां के सेना लड़ रही थी। हमारे देश के 140 करोड़ जनता के साथ विश्वासघात करते हमारे सेना का मनोबल गिराने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है। उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस नेता प्रेमलाल सादा ने कहा कि जब हमारा समाज शिक्षित होगा तब वो अपने अधिकारों व न्याय के लिए लड़ेगा। बिहार में सरकार अब डर गई है, इसलिए राहुल गांधी को युवाओं से संवाद करने पर भी रोका जा रहा है। उन्होंने राज्य के जदयू और भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के महानायकों ने जैसे देश की आजादी के लिए लड़कर आजादी ली थी उसी तरह कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे बिहार के युवाओं के लिए शिक्षा और न्याय को लेकर संघर्ष के लिए तैयार है। बिहार सरकार इसे बाधा पहुंचने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस और राहुल गांधी इससे डरने वाले नहीं है।  कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक संजय महाराज, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक भरत शंकर जोशी, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशर कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस नेता अनीश झा, मो. नईमउद्दीन, बद्री यादव, उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सियाशरण सादा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नवीन शंकर झा, रविन्द्र चरण मंडल, गौतम सागर, प्रमोद सिंह, माधव झा, भरत शंकर जोशी, इला पासवान, आशा देवी, सत्यनारायण चौपाल, राम कुमार, रविन्द्र यादव, राजेश भगत, बलजीत सादा, बिजली यादव, राजकुमार साहू, सीताराम, झकस सादा,          मो. कुदुस, फिरोज आलम, राम शंकर सिंह, सोनू झा सहित उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ, कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com