मोबाइल चोरी का एफआईआर दर्ज करवा कर वापस लौट रहे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

पुत्र हुआ रेफर, तीसरा युवक की स्थिति सामान

सहरसा:-जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमपुर गांव के निकट स्थित कोसी क्लोजर बांध पर शनिवार की देर रात लगभग 2 बजे एक बाइक पर सवार एक महिला समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मारी थी। जिसके बाद वे सभी क्लोजर बांध पर ही घायल अवस्था में तड़प रहे थे। लेकिन बाइक की जोरदार टक्कर की आवाज से आसपास के लोगों की नींद टूटी। वे लोग क्लोजर बांध पर पहुंचे। जहां देखा एक बाइक क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। वही एक महिला और दो युवक भी घायल अवस्था में बेहोश गिरे हुए हैं। फिर उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा लाया गया। जहां से रेफर होकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस दौरान जहां महिला की मौत हो गई थी। वहीं उनके पुत्र की स्थिति काफी गंभीर थी। जिसे सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें नया बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही घटना में घायल तीसरा युवक की स्थिति सामान्य है। वे फिलहाल सदर अस्पताल में ही इलाजरत है।          कौन थी महिला:-सदर अस्पताल में घायल नवहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव निवासी बलराम कुमार के पुत्र सचिन कुमार ने बताया कि उनके मित्र और हेमपुर गांव के ही निवासी मनीष कुमार देर रात उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भोज खाकर लौटने के दौरान उनका मोबाइल अज्ञात युवक ने छीन लिया है। जिसकी शिकायत देने वे और उनकी मां नवहट्टा थाना जाएंगी। ऐसे में उन्होंने उनकी गाड़ी मांगी थी। लेकिन उन्होंने बाइक नहीं दी थी। उसके साथ वे खुद बाइक लेकर मनीष के साथ उनके घर पहुंचे थे। जहां उनकी मां भी थाना जाने के लिए तैयार बैठी थी। जिसके बाद एक ही बाइक पर सचिन, मनीष और उनकी विधवा मां मंजू देवी सवार होकर नवहट्टा थाना पहुंचे। फिर मोबाइल छीनने की शिकायत दी गई। उन्होंने आगे बताया कि जिसके बाद रात के लगभग 2 बजे वे लोग वापस घर लौट रहे थे। उनकी बाइक मनीष चलाने लगा था। वे बीच में बैठे हुए थे। पीछे मनीष की मां बैठी हुई थी। मनीष बाइक को तेज चला रहा था। अचानक क्या हुआ कुछ पता नहीं है। फिर आंख खुली तो खुद को सदर अस्पताल में पाया है। क्या कहते हैं नवहट्टा थाना अध्यक्ष:-नवहट्टा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि हेमपुर गांव के निकट क्लोजर बांध पर एक बाइक पर सवार महिला समय दो युवक घायल हुए थे। देर रात उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला मंजू देवी की मौत हो गई है। उनके पुत्र मनीष कुमार की स्थिति गंभीर है। फिलहाल उनका वे इलाजरत हैं। तीसरा युवक सचिन की हालत सामान है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com