बारिश के मौसम में भी महिला संवाद कार्यक्रम के प्रति महिलाओं का उत्साह

सहरसा:- जिले में हो रही बारिश और सुहाने मौसम के बीच महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर रहा है। महिलाएं अपने घरेलू और रोजगार से जुड़े कार्य समय पर निपटाकर इस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं।          वे बेबाकी से अपनी समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को साझा कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कहरा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के आरती जीविका ग्राम संगठन की सदस्य सुमन कुमारी ने सड़कों के किनारे दोनों ओर पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि बारिश में सुधार और भूजल स्तर के संरक्षण में भी मदद होगी। उन्होंने यात्रियों को गर्मी के दिनों में छांव मिलने और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से इस कार्य को अंजाम देने की अपील की।            सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत के अयोध्या जीविका ग्राम संगठन की सदस्य भानु देवी ने थानों में महिलाओं के लिए अलग से हेल्पडेस्क की मांग उठाई। उनका कहना था कि इससे महिलाओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सहूलियत होगी। उन्होंने पुलिस भर्ती में महिलाओं को दिए जा रहे आरक्षण की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है।                             महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडियट प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता मिल रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं व्यक्त कर रही हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए भी अपने सुझाव रख रही हैं। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी जा रही है। इन योजनाओं से संबंधित लीफलेट और वीडियो फिल्में भी साझा की जा रही हैं, ताकि महिलाएं अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठा सकें।           महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच देकर उन्हें सशक्त बनाया है। यह पहल राज्य में महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास का एक महत्वपूर्ण जरिया बन रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com