बिहार: महिला सशक्तिकरण में अग्रणी राज्य बनने की ओर

सहरसा:-बिहार सरकार की पहल और महिलाओं के प्रयासों ने राज्य को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है। सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए उठाए जा रहे कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहे हैं।            इसका जीवंत उदाहरण महिला संवाद कार्यक्रमों में देखने को मिल रहा है, जहाँ हर दिन हजारों महिलाएँ अपने अनुभव साझा कर रही हैं और अपनी सफलता की कहानियां बता रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। सलखुआ प्रखंड के सितुआहा पंचायत की गीता देवी ने बताया कि उन्होंने बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट योजना का लाभ उठाकर अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजा। इस तरह, महिलाएं न केवल अपने जीवन को बदल रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।          जिले के सभी प्रखंडों में हर दिन 24 स्थानों पर आयोजित इन संवाद कार्यक्रमों में महिलाएं अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं खुलकर रख रही हैं। वे अपने गाँवों में नल-जल योजना के तहत गुणवत्तायुक्त पानी की आपूर्ति, सामुदायिक पुस्तकालय, खेल मैदान, विवाह भवन, और अनाज भंडारण गृह जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही हैं। महिलाओं का यह दृष्टिकोण न केवल उनके गाँवों, बल्कि पूरे राज्य के विकास के लिए नए आयाम सुझा रहा है।महिला संवाद के माध्यम से सरकार महिलाओं से सीधा संवाद कर उनके विचार और आवश्यकताओं को समझ रही है।           इससे नई नीतियों के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाकर उनकी आवाज को नीति निर्माण का हिस्सा बना रही है।महिला संवाद कार्यक्रम की सफलता इस बात से स्पष्ट है कि महिलाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए त्वरित कदम उठा रही है।           यह पहल महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और राज्य को महिला सशक्तिकरण में एक उदाहरण के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com