झारखंड की बेटी कनिका अनभ ने रचा इतिहास, आईएफएस 2024 में बनी नेशनल टॉपर

डेस्क:-संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार नामित परीक्षा की सफलता की कहानी झारखंड की राजधानी रांची से लिखी गई है। शहर की बेटी और जेवीएम श्यामली रांची की पूर्व छात्रा कनिका अनभ ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान (ऑल इंडिया रैंक 01) हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।   यूपीएससी ने आईएफएस 2024 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अंतिम रूप से चयनित हुए सभी सफल उम्मीदवारों की पूरी सूची देख सकते हैं। इस सूची में रांची की कनिका अनभ पहले स्थान पर हैं, जबकि अनिल कुमार आनंद खंडेलवाल ने दूसरा और अनुभव सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष सामान्य श्रेणी से 40, ईडब्ल्यूएस से 19, ओबीसी श्रेणी से 50, एससी वर्ग से 23 और एसटी वर्ग से 11 उम्मीदवार सहित कुल 143 उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 2024 से 01 दिसंबर 2024 तक किया गया था। इसके बाद इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट 21 अप्रैल 2025 से 02 मई 2025 तक आयोजित किए गए थे। परिणाम का प्रकाशन 19 मई 2025 को किया गया, जिससे सफल उम्मीदवारों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। कनिका अनभ की इस शानदार सफलता पर जेवीएम श्यामली स्कूल प्रबंधन ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों में रांची की कनिका अनभ ने अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे झारखंड और रांची शहर के लिए गर्व का क्षण है। कनिका अनभ वर्ष 2014 में जेवीएम श्यामली के बायोलॉजी सेक्शन से पासआउट हुई एक मेधावी छात्रा हैं। वे बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं। उनकी यह असाधारण सफलता पूरे विद्यालय समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। जेवीएम श्यामली के प्रिंसिपल समरजीत जना ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है। कनिका ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और अटूट समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता अन्य सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” कनिका की इस शानदार उपलब्धि से जेवीएम श्यामली और रांची शहर दोनों का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन हुआ है। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, उनके सहपाठी और उनके सभी परिजन इस गौरवपूर्ण क्षण पर उन्हें हार्दिक बधाई दे रहे हैं।                        स्कूल में जश्न का माहौल है और हर कोई कनिका की इस असाधारण सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। अंकित करने वाली बात है कि कनिका अनभ के पिता अभय कुमार सिंह अवकाश प्राप्त प्रधान जिला जज हैं। इनकी मां अनीता सिन्हा कुशल होम मेकर हैं। माता पिता ने अपनी सुता को नामित मुकाम पर विराजमान करने में अहम भूमिका निभाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com