बेटी, वंश, बरुअट्टा और बिहार का लहराया परचम : विजय

जमुई से है कनिका का सीधा कनेक्शन, गांव में जश्न का माहौल
जमुई:-संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा की परीक्षा में शिखर पर विराजमान होने वाली देश की दुलारी बिटिया कनिका अनभ का जमुई से सीधा कनेक्शन है। कनिका के पिता अभय कुमार सिन्हा उर्फ “लाट साहब” जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत बरुअट्टा गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने जमुई व्यवहार न्यायालय से विद्वान अधिवक्ता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। वे कालक्रम में न्यायिक सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल कर जज बने। श्री सिन्हा खूंटी, झारखंड में प्रधान जिला जज के रूप में कार्यरत रहे।            वे वहीं से सेवानिवृत हुए। इन दिनों वे झारखंड की राजधानी रांची में निवासित हैं। अभय कुमार सिन्हा के चचेरे भाई मंतोष कुमार सिन्हा वर्तमान में जमुई कोर्ट में वरिष्ठ अभिभाषक की भूमिका में हैं। उधर कनिका अनभ की सफलता पर बरुअट्टा गांव में जश्न का माहौल है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष और प्रसिद्ध समाजसेवी विजय नंदन सहाय ने रिश्ते में भतीजी कनिका अनभ को एवरेस्ट की ऊंचाई वाली सफलता हासिल करने पर उसे अशेष बधाई और अनंत शुभकामना दी है। उन्होंने भतीजी की सफलता पर इतराते हुए कहा कि उसने बेटी, वंश, बरुअट्टा और बिहार का नाम भारत के मानचित्र पर अंकित कर नए इतिहास का लेखन किया है। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कनिका अनभ की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बरुअट्टा, जमुई की दुलारी सुता ने भगवान महावीर की पावन धरा को धन्य कर दिया। उन्होंने कनिका के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। ग्रामीण प्रभात नंदन सहाय, नीलमणि सहाय, सचिन कुमार, अमित कुमार आदि ने भी कनिका अनभ की सफलता पर मुदित होते हुए कहा कि यह मेरे गांव के लिए गौरव की बात है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com