बोल बम सेवा सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित हुए गोपाल झा, शैलेश कुमार झा एवं आदर्श सिंह

सहरसा:-देवघर रास्ते कांवरिया पथ अवस्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला पर जलार्पण करने जा रहे सभी दांडी बम, डाक बम, पांव पैदल बम हेतु चलाए जा रहे नि: शुल्क सेवाश्रम सह भंडारा हेतु बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं बिहार सरकार के भुमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जयसवाल द्वारा प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला के साथ-साथ धर्मशाला व्यवस्थापक गोपाल झा एवं मुख्य सहयोगी के लिए शैलेश कुमार झा एवं आदर्श सिंह को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटना रविन्द्र भवन में भुमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल की अध्यक्षता में बिहार सरकार द्वारा आयोजित बोल बम सेवा सम्मान कार्यक्रम में देवघर कांवरिया पथ में बम सेवार्थ चलाए जाने वाले सभी धर्मशालाओं एवं सेवा शिविर में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें देश भर के सभी राज्यों से बम सेवा दल से जुड़े लोग उपस्थित थे।            इस सम्मान के लिए बिहार सरकार के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री दिलीप जयसवाल का शैलेश कुमार झा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सहरसा के उन सभी व्यक्तियों का है जिनके आर्थिक, शारीरिक एवं वैचारिक सहयोग से प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला अनवरत पूरे वर्ष भर नि:शुल्क सेवा देते आ रहे है, हम सभी तो सिर्फ माध्यम मात्र है जो लोगों द्वारा दिये गये सहयोग को बम सेवा तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com