संवाद कार्यक्रमों में मुखर होती महिलाएं

सहरसा:-पिछले एक माह से महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देखने को मिल रही है। जिले के 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों और योजनाओं की जानकारी साझा की जा रही है।    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाते हुए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कई महिलाओं ने आरक्षण का लाभ लेकर पंचायत चुनावों में हिस्सा लिया है। वहीं, कुछ शिक्षिका और कुछ पुलिस बल में शामिल होकर समाज सेवा कर रही हैं। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना और सतत जीविकोपार्जन योजना जैसी योजनाओं के सहारे कई महिलाएं अपने व्यवसाय की शुरुआत कर रही हैं। इन प्रयासों ने राज्य को महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहचान दिलाई है। महिलाओं की आकांक्षाओं को मिला मंच:-महिला संवाद कार्यक्रमों के जरिए महिलाएं अपनी अपेक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुँचा रही हैं।           सौर बाजार प्रखंड के नादो पंचायत में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जमुना देवी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों ने महिलाओं को अपनी आवाज उठाने का अवसर दिया है। अब महिलाएं अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से सरकार के सामने रख पा रही हैं। 804 ग्राम संगठनों में सफल आयोजन:- जिले में अब तक कुल 804 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। कार्यक्रमों में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों से महिलाओं को अपने गाँव के विकास पर चर्चा का अवसर मिल रहा है साथ ही, योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव साझा करके वे अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार प्राथमिकता में:-संवाद कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को सबसे बड़ी समस्याएं बताया।          उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के विशेष अवसर बनाए जाने चाहिए। इसके साथ ही, ग्रामीण हाट के विकास पर भी जोर दिया गया, ताकि महिलाएं अपने उत्पादों को आसानी से बेच सकें। इन कार्यक्रमों से महिलाओं को अपने अधिकार और योजनाओं की जानकारी मिल रही है। साथ ही, उनकी आवाज को सरकार तक पहुँचाने का अवसर भी मिल रहा है। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com