26 मई सोमवार को मनाया जायेगा सुहागिन महिलाओं का पर्व वट सावित्री:-पंडित तरुण झा

सहरसा:-ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया कि ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है,सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं,माना जाता है कि पौराणिक समय में सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाने के लिए यह व्रत रखा था मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार,अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला वट सावित्री व्रत 26 मई सोमवार को है,एवं अमावस्या सुबह 11.02 मिनट से पुरे दिन है,वट सावित्री का व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए किया जाता है,वट वृक्ष का पूजन एवं सावित्री-सत्यवान की कथा का स्मरण करने के विधान के कारण ही यह व्रत वट सावित्री के नाम से प्रसिद्ध हुआ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,वट वृक्ष को देव वृक्ष माना गया है, वट वृक्ष की पूजा कर महिलाएं देवी सावित्री के त्याग, पति प्रेम एवं पति व्रत धर्म का स्मरण करती हैं व्रत स्त्रियों के लिए सौभाग्य वर्धक प्रदान करने वाला होता है।
—————————
नवविवाहितों को करनी होती है विशेष पूजा:-
———————–
पहली बार व्रत करने वाली नवविवाहितों को विशेष पूजा-अर्चना करने की मान्यता है पंडित तरुण झा जी ने बताया कि पहली बार व्रत करने वाली नवविवाहिता स्नान के उपरांत नया वस्त्र धारण कर श्रृंगार करती है।तत्पश्चात वट के पेड़ की पूजा हेतु निकलती है, उनके पीछे दर्जनों महिलाएं पारम्परिक गीत गाती हुई वट वृक्ष तक साथ चलतीं हैं। साथ ही सुहागिन महिलाएं कच्चे धागे से वृक्ष को बांधती हैं,वृक्ष के नीचे फल, पकवान रखकर वट सावित्री की पूजा,कथा कही और सुनी जाती हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com