सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के 9 थाना क्षेत्र में दर्ज 18 मामला सहित तीरी पेट्रोल पंप लूट कांड के फरार अभियुक्त प्रिंस गिरफ्तार

– तीनों जिलों का था आतंक

सहरसा:-कोसी प्रमंडल के सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों के दर्ज मामले में फरार चल रहे और बीते दिनों जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीरी गांव स्थित पेट्रोल पंप नोजल कर्मी लूटकांड के फरार अभियुक्त प्रिंस कुमार गिरफ्तार कर लिए गए है। उनकी गिरफ्तारी जिला आसूचना इकाई और बैजनाथपुर के नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी गांव स्थित पूजा फ्यूल सेंटर में बीते 5 फरवरी को नोजल कर्मी से लूटपाट की घटना के वांक्षित अपराधी अपने घर पहुंचे हैं।          जिसके बाद बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी गुंजन कुमार और जयशंकर कुमार सहित पुलिस बल के नेतृत्व में सौर बाजार थाना क्षेत्र के वरसम गांव, वार्ड नंबर-4 निवासी नंदकिशोर यादव के घर पर छापामारी की गई। जहां से प्रिंस कुमार उर्फ डब्ल्यू कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। उनके ऊपर बाइक पर सवार चार अन्य साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया गया था। जिसको लेकर बैजनाथपुर थाना कांड संख्या-13/25 दर्ज की गई थी। गिरफ्तार अपराधी का है लंबा इतिहास:-उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी सहरसा के अलावे सुपौल और मधेपुरा जिले का भी आतंक रहा है। उनके ऊपर डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। जिनमें सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र थाना कांड संख्या-143/14, सौर बाजार थाना कांड संख्या- 281/14, 437/14, 286/23 और 531/23 दर्ज हैं।
जबकि सुपौल जिले के पिपरा थाना कांड संख्या -195/14 और भपटियाही थाना कांड संख्या-139/14 भी दर्ज है।                                           इतना ही नहीं हुए मधेपुरा जिले के 5 थाना क्षेत्र में भी उनके ऊपर कई मामले दर्ज है। जिसमें मुरलीगंज थाना कांड संख्या-181/14, 104/14 और 116/14 दर्ज है। तो भर्राही थाना कांड संख्या-437/14, 647/14 और 653/14 भी दर्ज है। इतना ही नहीं उनके ऊपर सिंघेश्वर थाना कांड संख्या- 78/14 और 200/14, मिठाई थाना कांड संख्या-657/14 और घैलाढ़ थाना कांड संख्या-675/14 दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी एक अच्छी उपलब्धि मानी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com