मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन

सहरसा:-बिहार शिक्षा परियोंजना के तहत मशाल-25 के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता यूसीआरसी स्तरीय बालक और बालिकाएं के लिए विभिन्न खेल विद्याओं का आयोजन सीआरसी मनोहर उच्च विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह खेल प्रेमी सुनील कुमार झा और वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार के द्वारा सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा, रूबी कुमारी, अंशु कुमारी, सनोज कुमार, ब्रजेश कुमार और विद्यालय परिवार के सभी सदस्य के द्वारा सम्पन्न कराया गया। मौके पर सभी चयनित खिलाड़ी को टीशर्ट, मेडल और ट्रॉफी दिया गया। जिसमें कबड्डी के अंडर-14 आयु वर्ग के बालक में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय झपड़ा टोला, द्वितीय स्थान मनोहर मध्य विद्यालय और तृतीय स्थान पर मध्य विद्यालय भेड़धरी रहा था। जबकि बालिका में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय झपड़ा टोला, द्वितीय स्थान चित्रगुप्त मध्य विद्यालय का रहा। वही फुटबॉल में अंडर-14 आयु वर्ग के बालक में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय झपड़ा टोला, द्वितीय स्थान मनोहर मध्य विद्यालय का रहा। जबकि 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर मध्य विद्यालय झपड़ा टोला के प्रीति कुमारी, बालक 60 मीटर दौड़ में मध्य विद्यालय झपड़ा टोला के अनु कुमार, द्वितीय स्थान पर मनोहर मध्य विद्यालय के तन्मय कुमार और तृतीय पर चित्रगुप्त मध्य विद्यालय के कृष्णा कुमार, साइकिल दौर के अंडर-14 आयु वर्ग में प्रथम स्थान मनोहर मध्य विद्यालय के अनीस कुमार, द्वितीय स्थान पर मध्य विद्यालय झपड़ा टोला के श्रीयंम कुमार और तृतीय स्थान पर चित्रगुप्त मध्य विद्यालय के अंश कुमार श्रीवास्तव, बालिका साइकिल में प्रथम स्थान पर मध्य विद्यालय झपड़ा टोला के रहमती प्रवीण, द्वितीय स्थान पर चित्रगुप्त मध्य विद्यालय के शबनम प्रवीण रही। जबकि अंडर-16 आयु वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता में मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा, साइकिल रेस में मनोहर उच्च विद्यालय के मो सलमान रहे थे। मनोहर उच्च विद्यालय के प्रांगण में सभी खिलाड़ियों को शिक्षकों के द्वारा पुरस्कृत किया गया था। सभी चयनित खिलाड़ी आगे चलकर बीआरसी से स्तर पर खेलेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com