कार्बाइन एवं कारतुस के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कारवाई

सहरसा:- वनगांव थाना एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा एक कार्बाइन एवं कारतुस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। रविवार को प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि वनगांव थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक बजाज प्लेटिना मोटरसाईकिल (रजि०नं०-BR-19B-4659) से एक व्यक्ति एक नाइलुन के झोला में हथियार रखकर नरियार नहर की तरफ से होकर रहुआमणि नहर की तरफ आ रहा है।         उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वनगांव थाना एवं जिला के आसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा रहुआमणि नहर के पास सघन वाहन जांच प्रारंभ किया गया। वाहन जांच के क्रम में नरियार नहर की तरफ से एक मोटरसाईकिल (रजि०नं०-BR-19B-4659) पर सवार एक व्यक्ति तेजी से आ रहा था, जो पुलिस टीम को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकडायें युवक के मोटरसाईकिल के हैंडल में टंगे नाइलुन के झोला की तलाशी लेने पर 01 कार्बाइन एवं 019MM का कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में वनगांव थाना कांड संख्या-82/25 दिनांक-25.05.2025 धारा-25 (1बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अंर्तगत दर्ज किया गया।                                                  गिरफ्तार अभियुक्त से एक देशी कार्बाइन, एक 9MM कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कुंदन कुमार पिता रंजेश यादव है जो बेलहा टोला कहरा वार्ड नंबर-10, सहरसा सदर थाना क्षेत्र के रहने वाला है।                          टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:-पुअनि पिंकी कुमारी, थानाध्यक्ष वनगांव, पुअनि चंद्रजीत प्रभाकर वनगांव थाना, पुअनि अजय कुमार सिह वनगांव थाना, सअनि प्रकाश कुमार वनगांव थाना सहित जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी, सशस्त्र बल वनगांव थाना शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com