राज्यस्तरीय खेल में शामिल होने सहरसा जिला लगोरी खेल टीम रवाना

सहरसा:-बेगूसराय में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक लगोरी प्रतियोगिता 2025 हेतु सहरसा जिला का बालक टीम सोमवार के सुबह वैशाली एक्सप्रेस से बेगूसराय के लिए रवाना हो चुकी है। उक्त बात की जानकारी जिला लगोरी संघ के सचिव अंशु कुमार मिश्रा ने देते हुए बताया कि बेगूसराय में आयोजित हो रहे दो दिवसीय 26 और 27 मई को आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय बालक जूनियर लगोरी खेल प्रतियोगिता में सहरसा जिला के 12 सदस्य टीम को रवाना की गई है। जिला लगोरी संघ के अध्यक्ष शशिधर ठाकुर ने बताया कि लगोरी भारतीय संस्कृति का बहुत ही पुराना खेल है जिसका साक्ष्य महाभारत, कृष्ण पुराण, व अन्य महाकाव्यों में भी वर्णित है। इस खेल को जन-जन तक और गांव-गांव तक पहुंचाना लगोरी संघ का दायित्व और फर्ज है।           जिसके लिए लगोरी संघ लगातार प्रयासरत है। जिला लगोरी संघ के टीम में विवेक कुमार, सौरभ कुमार, बादल, अभिषेक, विशाल राज, पीयूष कुमार, शिवम, पियूष ठाकुर, छोटू कुमार, आशुतोष, सूरज व अन्य खिलाड़ी शामिल है। जिला लगोरी टीम के खिलाड़ियों को खेल प्रेमी सह नटखट खेल के कार्यकारी अध्यक्ष विदुरशेखर खां, विश्वनाथ खां, वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी, राजेश राम, समाजसेवी रौशन कात्यान, नटखट खेल संरक्षक उत्पल खां के सहयोग से भेजा गया। इस अवसर पर छेद नारायण समाज सदन के अध्यक्ष नवल झा, समाजसेवी अंशु झा, सुमन खां समाज, गौरव मिश्रा, महेश झा, आनंद झा, शिवा कात्यान, स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष दीपिका शेखर, उपाध्यक्ष रुपेश कामत वह अन्य लोगों ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए टीम को बधाई व शुभकामनाएं दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com