जिलाधिकारी ने विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण

सहरसा:- जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया।जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।           उन्होंने संस्थान में संस्थापित सीसीटीवी की कार्यशीलता की जांच की,एवं इसके सतत क्रियाशीलता हेतु निर्देशित किया।विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में आवासित बच्चों को देखा,चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली ,प्रबंधन को बच्चों के समुचित देखरेख हेतु एवं मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन को विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में सभी चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने/प्रतिनियुक्त चिकित्सक नियमित रूप से संस्थान आए इस हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है।निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी रसोई घर गए जहां उन्होंने भोजन सामग्रियों,पेयजल सुविधा का अवलोकन किया।          संस्थान में प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मियों से वार्तालाप क्रम में उनको निरंतर चौकसी के साथ कार्यों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजी की जांच की गई है एवं सभी संबंधित कर्मियों को पूरी तत्परता से निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।    निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता  संजीव कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, उप निदेशक जन संपर्क सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी(सदर), विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान से संबंधित पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com