1 देशी राइफल 2 जिंदा कारतूस और 1 मैग्जीन के साथ 1 अपराधी गिरफ्तार

– अपराधिक घटना को अंजाम देने कबीरा धाप जा रहा था राइफल के साथ अपराधी
– चिरैया थाना अध्यक्ष और डायल 112 की टीम की संयुक्त कार्रवाई

सहरसा:-जिला पुलिस टीम को फिर एक बड़ी सफलता मिली। जिसमें बुधवार की देर शाम चिरैया थाना अध्यक्ष और डायल-112 की टीम को मिली गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में एक हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार हुआ।            वे सौंथी गांव से कबीरा गांव की ओर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। जिनसे एक देशी राइफल, दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुआ। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चिरैया थाना अध्यक्ष और डायल-112 की टीम संयुक्त रूप से कबीरा गांव पहुंची। जहां पुलिस टीम को आते देख एक युवक भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया।                             उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक देशी राइफल, उसके 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुआ। जिसको लेकर चिरैया थाना कांड संख्या-25/25 दर्ज की गई थी। गिरफ्तार अपराधी चिरैया थाना क्षेत्र के सौंथी गांव, वार्ड नंबर-2 निवासी पृथ्वी चौधरी के पुत्र जवाहर चौधरी थे।                                                     छापामारी टीम में चिरैया थाना अध्यक्ष इंदल कुमार, चिरैया थाना में नियुक्त डायल-112 पदाधिकारी दिनेश मंडल और पुलिस बल शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com