नई तकनीकों से रूबरू हो रहे हैं किसान, बढ़ रही है कृषि नवाचारों के प्रति जागरूकता

पटना:-कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के चौथे दिन भी बिहार एवं झारखंड में यह अभियान पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जारी रहा।         यह अभियान किसानों के लिए न केवल जानकारी का स्रोत बना है, बल्कि वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरक मंच भी सिद्ध हो रहा है। किसान अब अपनी पारंपरिक खेती में वैज्ञानिक उपायों को शामिल कर रहे हैं। आज बिहार और झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों की टीमों ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्हें खेत की मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती की तकनीकें, वर्षा आधारित कृषि के प्रभावी उपाय तथा कृषि यंत्रों के दक्षतापूर्वक उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।          इस चौथे दिन के अभियान में किसानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दर्ज की। किसानों को विशेष रूप से कृषि यंत्रीकरण से उत्पादन लागत में कमी के उपाय, कृषक उत्पादक संगठन, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्वों का संतुलित प्रयोग के माध्यम से सामूहिक विपणन और मूल्य संवर्धन क्षेत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया।       किसानों ने वार्ता के दौरान बताया कि फसल की कटाई के बाद विभिन्न कृषि यंत्रों की आवश्यकता होती है, किंतु इन मशीनों की लागत बहुत अधिक होने के कारण उन्हें कठिनाई होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से इन मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी किसान इनका लाभ उठा सकें।          इसके अतिरिक्त किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, एवं परंपरागत कृषि विकास योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग अटारी, पटना एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com