दो दिन पूर्व घर से गायब युवक का शव खेत से बरामद

– हत्या कर शव को फेंकने की मिल रही आशंका, पुलिस कर रही जांच

सहरसा:-जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह पदमपुरा गांव के निकट खेत में एक युवक के शव बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को दिया। जिसके बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अज्ञात युवक के शिनाख्त का प्रयास करने लगी। हालांकि थोड़ी ही देर बाद युवक की शिनाख्त भी हो गई। मृत युवक 16 वर्षीय गौतम कुमार थे।                                वे बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी गांव निवासी राजीव कुमार के पुत्र थे। फिर मौके पर मृतक के परिजन को बुलवाया गया। जिन्होंने शव की पहचान किया। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलवाकर जांच करवाई गई थी। लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया था। दो दिन पूर्व घर से गायब हुआ था युवक, नहीं दी गई थी थाना में शिकायत:-बता दें कि मृत युवक गौतम कुमार दो दिन पूर्व घर से अचानक गायब हो गए थे। लेकिन उनके परिजन ने इसकी शिकायत थाना को नहीं दी थी। वे अपने ही स्तर से गायब गौतम की खोज कर रहे थे। लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। इस दौरान उनका शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिजन में शोक देखी गई। क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी:- घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पदमपुरा गांव में 16 वर्षीय गौतम कुमार का शव बरामद हुआ था। प्रथमदृष्टया हत्या कर शव के फेंके जाने की संभावना दिख रही है।            दो दिन पूर्व युवक के घर से गायब होने की भी बातें सामने आई थी। लेकिन परिजन में पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम से साक्ष्य का संकलन किया गया है। मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान पर अपराधी को चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का उद्भेदन होगा। सभी अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com