व्यापारी के बाइक की डिक्की से निकाला 3 लाख नकद

मधेपुरा से ही कर रहा था अपराधी पीछा
– मधेपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक से निकला था 3 लाख नकद, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सहरसा:-जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के पतरघट बाजार में भद्दी गांव निवासी व्यापारी अभिमन्यु केसरी के बाइक की डिक्की से 3 लाख नकद रुपए की चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसमें साफ दिख रहा है को दो अपराधी पहले बाइक को घेरा लगा कर खड़े होते हैं।           फिर एक अपराधी डिक्की खोल कर पहले रुपए से भरे पॉलिथीन के ऊपर रखे सामान को नीचे फेंकता है। फिर रुपए से भरे पॉलिथीन को निकाल कर आराम से आगे बढ़ता है। उसके पीछे दूसरा अपराधी भी आगे बढ़ कर बाइक से फरार हो जाता है। पीड़ित ने बताया कि वे मधेपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक से 3 लाख रुपए की निकासी कर पॉलिथीन में रुपए के बंडल को डाला। जिसे उसने अपने बाइक की डिक्की में रखकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मधेपुरा पतरघट सड़क पर स्थित सुखासन गांव के निकट पहुंचे। तभी एक बाइक सवार अपराधी उनके ऊपर जान बूझकर थूका। जिस पर उन्होंने बाइक रोकी और उनका ध्यान भटका। उन्होंने थूक को पोछा। जिस पर दूसरे बाइक सवार ने उनसे माफी मांगी। उन्होंने ही विवाद नहीं किया और बाइक को आगे बढ़ाया। फिर वे पतरघट बाजार पहुंचे।            जहां विजय गुप्ता के दुकान के निकट अपनी बाइक को सड़क किनारे लगाया। उनसे मिलने उनके दुकान के अंदर गए। महज 3 मिनट के बाद वे बाहर निकले तो, देखा उनके बाइक की डिक्की खुली हुई है। डिक्की में रखा हुआ पॉलिथीन गायब है। जिसमें 3 लाख नकद रुपए, बैंक पासबुक, चेक, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। उन्हें लगता है कि अपराधी मधेपुरा बैंक से ही उनका पीछा कर रहा था। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्हें अज्ञात महिला का फोन आया। जिसने उन्हें बताया कि उनका चेक बुक और अन्य कागजात उनके पास है। जिसके बाद वे मधेपुरा सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर स्थित महिला के घर पहुंचे। महिला ने उन्हें पॉलिथीन में रखा चेक बुक, पासबुक सहित अन्य कागजात वापस किया।        महिला ने बताया था कि बाइक सवार अपराधी उनके पास पॉलिथीन फेंक कर चले गए थे। चेक बुक पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जिसके बाद उन्हें संपर्क कर उक्त पॉलिथीन वापस कराए गए थे। पतरघट थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शिकायत दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से अपराधी को चिन्हित किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com