नव हस्ताक्षर सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे:-मुख्तार आलम

सहरसा:-साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी द्वारा मैथिली साहित्य लेखन के क्षेत्र में युवा साहित्यकारों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित नव हस्ताक्षर’ पुरस्कार 2025 घोषणा कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष प्रीतम निषाद, सचिव सुमन कुमार एवं दिलीप कुमार झा मधुबनी ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष यह सम्मान 2021 में प्रकाशित चर्चित काव्य संग्रह परिचय बनैत शब्द पर मुख्तार आलम को दिया जाएगा। संग्रह का चयन तीन सदस्यीय जूरी के द्वारा किया गया है। यह सम्मान मधुबनी में आयोजित साहित्य उत्सव में 08 जून को दिया जाएगा। ज्ञात हो कि मुख्तार आलम को इससे पहले मैथिली महासभा मैसाम द्वारा 2023 में मैसाम युवा सम्मान, दिल्ली में 2022 में विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा मिथिला विभूति सम्मान 2021 में मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी द्वारा मैथिली सेवी सम्मान सहित अनेक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। अनेक सम्मान से सम्मानित मुख्तार आलम मैथिली शब्द लोक के संस्थापक एवं संचालक हैं और निरंतर मैथिली भाषा एवं साहित्य के उत्थान के लिए विविध साहित्यिक कार्यक्रम करते रहते हैं।                             जिले के कुमेदान टोला, सिटानाबाद निवासी मुख्तार आलम पेशे से शिक्षक हैं। इस सम्मान की घोषणा से साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर प्रसिद्ध भाषा विचारक डॉ. राम चैतन्य धीरज ने कहा कि गाँव, मजदूर, किसान के कवि एवं प्रकृति से विशद लगाव रखने वाले जीवन के सभी आयाम में वैचारिक पकड़ को मुखरित करने वाले प्रगतिशील एवं प्रखर युवा कवि मुख्तार आलम को नव हस्ताक्षर पुरस्कार मिलने की घोषणा से हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।युवा कवि को बहुत बधाई और शुभकामना। प्रसिद्ध आलोचक डॉ. कमल मोहन चुन्नू ने बधाई देते हुए कहा कि मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति को धन्यवाद जो मुख्तार आलम की मैथिली सेवा को संज्ञान में लेकर यथासमय पुरस्कृत किया।मुख्तार आलम इसी तरह मैथिली की सेवा में लगा रहे और मैथिली का मान बढ़ाते रहे यही कामना है। कवि, कथाकार शैलेंद्र शैली ने कहा कि मैथिली साहित्यिक, सांस्कृतिक समिति मधुबनी के द्वारा मुख्तार आलम सहरसा को नव हस्ताक्षर पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। दृष्टि संपन्न तथा प्रगतिशील युवा साहित्यकार को मिल रहे इस पुरस्कार के लिए दात्री समिति तथा साहित्यकार दोनों को बधाई और शुभकामना। एक योग्य साहित्यकार को मिल रहे पुरस्कार पर संपूर्ण मैथिली जगत के साथ-साथ सहरसा सम्मानित हो रहा है। डॉ. निक्की प्रियदर्शिनी ने कहा कि मैथिली साहित्यिक, सांस्कृतिक समिति मधुबनी द्वारा 2025 के नव हस्ताक्षर पुरस्कार कवि मुख्तार आलम को देने की घोषणा से मैं अभिभूत हूँ। संस्था के इस निर्णय से भी बहुत संतृष्ट हूँ। उत्तम चयन हेतु संस्था को और पुरस्कार के लिए प्रिय अनुज मुख्तार को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना। निरंतर साहित्य के क्षेत्र में अपनी रचना से नया कीर्तिमान स्थापित करे ऐसी कामना करती हूँ। साहित्यकार रणविजय राज ने कहा कि मैथिली साहित्यि और सांस्कृतिक बहुविध कार्यक्रम, आयोजन एवं गतिविधि में सतत समर्पित मैथिली सेनानी, मैथिली साहित्य लेखन के साथ मैथिली साहित्य के सतत प्रचारित-प्रसारित करने वाले सशक्त प्रतिभाशाली कवि, कथाकार प्रिय अनुज मुख्तार आलम को वर्ष 2025 के नव हस्ताक्षर पुरस्कार के लिए मैथिली साहित्यिक, सांस्कृतिक समिति मधुबनी द्वारा चयन करने की जानकारी मिलने के बाद से मन प्रफुल्लित हो गया है। इस पुरस्कारक के लिए सर्वथा योग्य प्रिय मुख्तार को अशेष शुभकामना और बधाई, इसी तरह निरंतर मैथिली भाषा और साहित्य की श्रीवृद्धि के लिए सतत गतिशील रहे और मैथिली साहित्याकाश को आलोकित करता रहे। अशेष स्नेहाशीष। प्रसिद्ध कवि, कथाकार मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रसिद्ध प्रगतिशील युवा मैथिली भाषा के समर्पित कार्यकर्ता मुख्तार आलम जी को नव हस्ताक्षर पुरस्कार मिलने की घोषणा से मन आनंद विभोर हो उठा है। मेरी ओर से अशेष हार्दिक बधाई और शुभकामना। इनके अतिरिक्त प्रसिद्ध कवि अरविंद मिश्र नीरज डॉ. रणजीत कुमार सिंह, डॉ. अरुणाभ सौरभ, कुमार विक्रमादित्य, सुभाषचंद्र झा, अक्षय चौधरी, डॉ. रफत परवेज, मोहिउद्दीन राइन, डॉ. मनोज कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह तोमर, नवल मिश्र, दिलीप झा दर्दी, ललन झा, मो. इफ्तेखार आलम, विवेकानंद झा, संजीव चौधरी, कृष्ण कुमार क्रांति आदि ने मुख्तार आलम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com