खेग्रामस के जिलाध्यक्ष विक्की राम एवं जिला सचिव बने अशोक कुमार सुमन

मनरेगा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष बने नरेश राम व जिला सचिव सागर कुमार शर्मा

सहरसा:-अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) एवं मनरेगा मजदूर सभा का नए जिला कमिटी का गठन किया गया। खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुघन सहनी व भाकपा माले कोशी प्रभारी बैद्यनाथ यादव के मौजूदगी में 15 सदस्यीय जिला कमिटी का चुनाव किया गया।            जिसमें खेग्रामस के जिलाध्यक्ष विक्की राम, जिला उपाध्यक्ष अशोक तांती, बुलंती देवी, जिला सचिव अशोक कुमार सुमन, जिला सह सचिव जमीर आलम, बमभोली सादा सहित सदस्य के रूप में कारी यादव, हरिबल्लभ मुखिया, अनिल राम, भगवान मांझी, बिपत पासवान, असगर अली, मनसरिया देवी और मनरेगा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष के रूप में नरेश राम, जिला सचिव सागर कुमार शर्मा का सर्वसम्मति से चुनें गए। चुनें गए सभी खेग्रामस व मनरेगा मजदूर सभा के पदाधिकारी व सदस्यों ने खेत मजदूरों व मनरेगा मजदूरों के हक अधिकार के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।           नए कमिटी के चुनें जाने पर भाकपा माले जिला सचिव ललन यादव, सत्तरकटैया प्रखंड सचिव अशोक यादव उर्फ बटन, वकील कुमार यादव, युवा नेता कुंदन यादव, निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, एक्टू जिलाध्यक्ष वीणा देवी ने हर्ष व्यक्त करते हुई मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष खड़ी करने की अपील की। अंत में सभी चुनें गए पदाधिकारी व सदस्यों को लाल गमछा से सम्मानित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com