महिला संवाद में योजनाओं का प्रभाव: सशक्त महिलाओं की आवाज़ बुलंद

सहरसा:-अब तक 1280 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में 3 लाख 20 हज़ार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है।
संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की 35,188 मांगों को मोबाइल ऐप में दर्ज किया गया है।    पतरघट प्रखंड की सीमा कुमारी, जो पाँचवीं कक्षा की छात्रा है, मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत मिली किताबें, बैग और यूनिफ़ॉर्म से काफी उत्साहित है। सीमा कहती है यह सहायता मेरी पढ़ाई में बड़ी मददगार साबित हो रही है । इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की आभारी हूं। सीमा जैसी अनेक लड़कियों की यह कहानी बिहार में महिलाओं और लड़कियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है। महिला संवाद कार्यक्रमों ने महिलाओं को न केवल अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने का मंच दिया है, बल्कि उनकी आवाज़ को सरकारी स्तर पर प्राथमिकता भी दी है। सरकार ने इन मांगों को नीतिगत निर्णयों में शामिल करते हुए महिलाओं की जरूरतों को समझने और पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।          पिछले 54 दिनों से चल रहे इन संवाद कार्यक्रमों में जुटाई गई मांगों और सुझावों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से संकलित किया गया। इन सभी मुद्दों को जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भेजा गया, जिन पर तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में 24 स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में न केवल महिलाएं, बल्कि 11,047 पुरुषों ने भी अपनी भागीदारी से इसे और व्यापक बना दिया। यह दिखाता है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सामूहिक प्रयास बढ़ रहे हैं।           इन कार्यक्रमों के जरिए न केवल महिलाओं को बोलने का मंच मिला, बल्कि उन्होंने अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर जागरूकता भी दिखाई। इन संवादों ने यह सिद्ध किया कि योजनाओं और नीतियों का सही क्रियान्वयन महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com