सांप के काटने से महिला की दर्दनाक मौत

– घर में झाड़ू लगाने के दौरान काटा था सांप
– पहले समझा काटा है चींटी, हालात बिगड़ी तो खोदा बिल तो निकला सांप

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में मंगलवार को सांप के काटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला घर में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान उनका पैर आंगन में बने एक बिल पर पड़ा। जिसके बाद उन्हें सांप ने डंस लिया।          लेकिन उन्हें पहले लगा कि चींटी ने काटा है। ऐसे में वे अपना काम करती रही। लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। वे जमीन पर गिर गई। जिसके बाद घर के लोगों ने जब उक्त बिल को खोदा तो उससे जहरीला सांप निकला। जिसे लोगों ने डिब्बा में बंद कर दिया। जिसके बाद महिला और डब्बे में बंद सांप को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। सर्पदंश की शिकार बनी 35 वर्षीय महिला सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव, वार्ड नम्बर-3 निवासी पूनम देवी थी। मृतक के परिजन ने बताया कि महिला आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान आंगन में बने बिल में उसका पैर पड़ गया। जहां विषैले कोबरा सांप ने उनको डस लिया। पहले तो लगा कि पैर में चींटी ने काटा है। लेकिन जब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। तब बिल की खुदाई की गई थी। जिससे कोबरा सांप निकला था।    जिसके बाद सांप को डिब्बे में बंद कर महिला के साथ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सांप काटने से महिला की मौत हुई थी। कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com