महिलाएं बन रही हैं उद्यमिता की मिसाल

सहरसा:-कभी घर के चूल्हे-चौके तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की दिशा मं बढ़ते हुए उद्यमिता की मिसाल बन रही हैं।                             बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और प्रोत्साहन ने इन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। सरकार ने महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए वित्तीय सहयोग, प्रशिक्षण और अन्य संसाधनों की व्यवस्था की है, जिससे आज कई महिलाएं अपने व्यवसाय स्थापित कर रही हैं। इन व्यवसायों में खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई-कढ़ाई, फर्नीचर निर्माण और पेपर प्लेट निर्माण जैसे कार्य प्रमुख हैं। इन महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत न केवल आर्थिक सहायता दी गई है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षित कर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया है।                                             परिणामस्वरूप, ये महिलाएं अपने घर की चौखट से बाहर निकलकर उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता पूर्वक कदम रख रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान कई महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। सत्तरकटैया प्रखंड की रम्भा देवी ने बताया कि “कैलाश जीविका स्वयं सहायता समूह” से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने समूह से कम ब्याज दर पर ऋण लेकर सिलाई और फर्नीचर निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। इसके लिए उन्हें समूह से वित्तीय सहयोग के साथ-साथ प्रशिक्षण और प्रोत्साहन भी मिला। रम्भा ने बताया कि आज वह इस व्यवसाय से सालाना 4 लाख रुपये से अधिक की आमदनी कर रही हैं।            रम्भा की तरह ही जिले की अन्य महिलाएं भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सफलतापूर्वक अपने व्यवसाय चला रही हैं। इन व्यवसायों ने न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार किया है। इन महिलाओं का कहना है कि सरकार ने उन्हें उद्यम स्थापित करने में महत्वपूर्ण मदद की है, लेकिन उनके उत्पादों की बिक्री के लिए उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।           यदि उनके उत्पादों को सही बाजार तक पहुंच मिले, तो उनका व्यवसाय और भी तेजी से विस्तार कर सकता है। सरकार की ये योजनाएं महिलाओं के लिए केवल रोजगार का जरिया नहीं हैं, बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com