लालू प्रसाद यादव के 78 वें जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया, गरीब बच्चों के बीच पाठन सामग्री का किया वितरण

लालू जी का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है:-धीरेंद्र

सहरसा:-राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के 78 वें जन्म दिवस को पार्टी ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में बाल्मीकि नगर गांधी पथ के महादलित टोला में सैकड़ों गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन के सामग्री कॉपी व कलम का वितरण किया गया।           इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था, बल्कि समाज में सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को मजबूत करना भी था। उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों ने लालू प्रसाद यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर धीरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा, लालू जी हमेशा से गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज रहे हैं। उनका जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है। आज का दिन हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के संकल्प के साथ मना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से लालू यादव के दीर्घ जीवन और जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।           इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, कन्हैया वाल्मीकि, हीरा वाल्मीकि, सुरेन्द्र यादव, अभिषेक आनंद, मंसू कुमार, अजय सादा, अनिल सादा, राजू कुमार, प्रियांशु सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com