अनियंत्रित ट्रेलर गौशाला में घुसा, गाय को कुचला

सहरसा:-जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में शुक्रवार को मुख्य सड़क पर नवटोलिया गांव के निकट एक हाईवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त ट्रक शेखपुरा से मधेपुरा जा रहा था। जिस पर 39 टन स्टोन चिप्स लदा था। कुल 18 चक्का की हाईवा ट्रक संख्या- बीआर 21 जीबी 9798 अनियंत्रित हो कर नवटोलिया गांव निवासी बीनो शर्मा के मवेशियों के गौशाला में जा घुसा।        उक्त गौशाला में बैठी एक गाय को कुचल दिया। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। हाईवा चालक निकू पासवान ने बताया कि झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर हादसा का शिकार हुआ था। वे नालंदा के पावापुरी का रहने वाले है। दुर्घटना के बाद वे भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़कर सोनवर्षा पुलिस को सौंप दिया गया था।सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रक गौशाला में घुस गया था। एक गाय को चोट लगी थी। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर सुपुर्द किया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com