4 दिन बाद भी जहर की शिकार बनी कंचन जिंदा है या मुर्दा, मायके वालों और पुलिस को नहीं है कोई अता-पता

– पति सहित ससुराल वाले जहर के असर से बीमार कंचन को लेकर हैं फरार
– पुलिस के लिए कंचन को ढूंढना बनी चुनौती
– 96 घंटे बाद भी पुलिस की हाथ खाली
– ग्रामीणों का कहना निर्दोष फंसे नहीं, दोषी बच्चे नहीं
– एक ही गांव में कंचन का ससुराल और मायका भी है स्थित
6 साल पूर्व की थी लव मैरेज, दो साल का बेटा को लेकर सास गायब

सहरसा:- जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पस्तपार थाना क्षेत्र के पामा गांव में एक विवाहिता को जहर खिलाने के बाद गांव से इलाज करवाने के बहाने पति व ससुराल वाले के द्वारा गायब कर देने के मामले में घटना के 96 घंटे बीतने के बाबजूद पुलिस का हाथ खाली है। जबकि गायब विवाहिता कंचन की नानी के बयान पर पस्तपार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उनके द्वारा खोजबीन भी की जा रही थी।लेकिन अब तक नतीजा सिफर रहा है। सूत्रों के माने तो बीते गुरुवार को घरेलू विवाद में कंचन जहर का शिकार बनी। जिसके बाद से अब चार दिन बीतने के बाबजूद कंचन गायब है। जिससे पति सहित ससुराल वालों पर शक बढ़ने लगा था। कंचन प्रखंड भाजपा पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी है। उनके पति शशि कुमार सुमन भाजपा के जिला महामंत्री और पतरघट प्रखंड के कार्यान्वयन समिति के सदस्य हैं। कंचन का ससुराल पामा गांव, वार्ड-2 में है। जबकि उनकी नानी का घर जहां वे बचपन से रहती आ रही है। वह भी पामा गांव के वार्ड-9 में है। कंचन ने 6 वर्ष पूर्व शशि कुमार सुमन से प्रेम-प्रसंग में शादी की थी।                        जिसमें एक 2 साल का एक लड़का भी है। उनकी शादी से उनके माता पिता असहमत थे। लेकिन नानी हंसी मेहता की पत्नी संझा देवी ने कंचन को तीन कट्टा जमीन (बसोवास के लिए देकर) शादी करवा दिया। उक्त जमीन पर कंचन घर बना कर पति के साथ रहती थी। कंचन ने वर्ष 2021 का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पामा से पंचायत समिति पद का चुनाव भी लड़ी थीं। चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। पति शशि कुमार सुमन राजनीतिक दल से जुड़े रहने के कारण इन दिनों चर्चा में है। कई प्रखंड स्तरीय पार्टी कार्यक्रम में पति-पत्नी मिलकर उपस्थित होते रहे है। नानी संझा देवी का कहना है कि कंचन का पति इन दिनों कई वार गाली गलौज करते हुए मार-पीट तक किया है। कारण जो भी हो। लेकिन कंचन को पति बेल्ट से पीटता था। जहर की शिकार बनने के बाद शशि की मां कंचन के 2 वर्षीय पुत्र बाबू साहब को लेकर चली गई थी। नानी ने आगे बताया कि कंचन को लेकर रेशना डाक्टर के पास ले गए थे। जहां तक नानी भी साथ में थीं।लेकिन कंचन का स्थिति बिगड़ते देख उन्हें वापस घर भोजवा दिया गया। उसके बाद कंचन को वे लोग कहां ले कर गए। उन्हें पता नहीं। नानी सहित कंचन के मायके के अभी लोग चिंतित है। वे सभी कंचन के पति और ससुराल के लोगों को ढूंढ रहे है। लेकिन पति सहित ससुराल वाले जो घर छोड़ कर फरार है। उनका कोई अता पता नहीं है। पामा अपने नैयहर कंचन की मां मुनि देवी भी पहुंच चुकी हैं। पस्तपार थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि गायब महिला की नानी के बयान और गवाह में कंचन की मां मुनि देवी की शिकायत को लेकर पति सहित ससुराल पक्ष के परिजनों पर विवाहिता की जहर खिला कर हत्या करने और शव को गायब करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की बरामदगी को लेकर छापामारी की जा रही है। अब इलाके के लोगों के बीच सिर्फ एक ही चर्चा है कि … पुलिस, कंचन को जिंदा ढूंढती है या मुर्दा। कुछ भी हो पुलिस के लिए चुनौती और पहेली बन गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com