महिला संवाद कार्यक्रम: नई उम्मीदों का संचार

सहरसा:-महिला संवाद कार्यक्रम ने सहरसा जिले की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया है। बीते 60 दिनों से जारी इस अभियान में महिलाएं बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।            यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए न केवल एक सूचना मंच साबित हो रहा है, बल्कि अपनी भावनाओं और आकांक्षाओं को साझा करने का एक प्रभावी जरिया भी बन गया है। अब तक जिले के 1,429 ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों में लगभग 3 लाख 57 हजार महिलाएं शामिल हो चुकी हैं। इन कार्यक्रमों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाया है। जीविका से जुड़ने के बाद बदला जीवन:-सत्तरकटैया प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में मनोकामना जीविका ग्राम संगठन की सदस्य रेखा देवी ने अपनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि जीविका समूह में शामिल होने से पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। जीविका समूह से ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।           महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के लिए अपने सपनों और विचारों को व्यक्त करने का मंच बन गया है। कई महिलाएं अपने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात करती हैं, जबकि अन्य रोजगार और बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर देती हैं। सहकारी बैंक की स्थापना को लेकर उत्साह:-सत्तरकटैया प्रखंड के रकिया पंचायत के वार्ड नंबर 6 में आयोजित संवाद कार्यक्रम में रूबी कुमारी ने कहा कि यदि जीविका को सहकारी बैंक का दर्जा मिलता है, तो महिलाओं को आर्थिक सहयोग में बड़ी मदद मिलेगी। इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और परिवार की आय में सुधार करने का अवसर मिलेगा।                             महिला संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को जागरूक बना रहा है, बल्कि उनके अधिकारों और सामुदायिक नेतृत्व की भावना को भी प्रोत्साहित कर रहा है। इस पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई उम्मीद जगी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com