संवाद के माध्यम से सरकार तक पहुंचेगी महिलाओं की आवाज

सहरसा:-महिलाओं को सशक्त और उनकी आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया महिला संवाद कार्यक्रम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।           जिले में अब मात्र 24 ग्राम संगठनों में ही कार्यक्रम आयोजित किया जाना शेष है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं भागीदारी कर रही हैं और अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं साझा कर रही हैं। जीविका के संचार प्रबंधक, सुधा दास ने जानकारी दी कि जिले में निर्धारित 1468 ग्राम संगठनों में से 1444 में महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। शेष 24 ग्राम संगठनों में आयोजन के साथ ही 18 जून को कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए वीडियो फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और गाँव की अन्य महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।           सुधा दास ने बताया कि अब तक 3 लाख 61 हजार से अधिक लोग महिला संवाद कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं। इनमें 2 लाख 43 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और 1 लाख 18 हजार से अधिक अन्य ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में ग्रामीण जीवन, समाज और राज्य के विकास पर गहन चर्चा हो रही है। महिला संवाद के दौरान महिलाओं से अब तक 40,327 सुझाव और आकांक्षाएं प्राप्त हुई हैं। इन सुझावों को मोबाइल एप्लिकेशन पर दर्ज किया गया है, ताकि राज्य के विकास और योजनाओं के कार्यान्वयन में इनका उपयोग किया जा सके। सभी सुझावों का विभागवार वर्गीकरण कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।           बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं और आकांक्षाओं को समझते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह न केवल महिलाओं को जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें सरकार के साथ सीधे जोड़ने का भी माध्यम बन रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com