एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए 542 स्वास्थ्य संस्थानों का होगा इंटरनल असेसमेंट

पटना:-स्वास्थ्य संस्थानों पर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए उनका सर्टिफिकेशन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य के 542 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इंटरनल असेसमेंट कराया जाएगा। यह इंटरनल असेसमेंट जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से की जाएगी। असेसमेंट के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के 12 सेवाओं के गुणवत्ता की जांच कर प्रत्येक सेवाओं के लिए अंक दिए जाएँगे। राज्य की ओर से जिलों को उपलब्ध कराए गए एचडब्ल्यूसी के नाम में जिले बदलाव भी कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर एनक्यूएएस से प्रमाणित 507 एचडब्ल्यूसी को राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणीकरण के लिए आवेदित किया जा रहा है।                             एनक्यूएएस के नेशनल असेसर डॉ माहताब सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर के एनक्यूएएस के सर्टिफिकेशन से वहां उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ प्राथमिक स्तर की चिकित्सकीय सुविधाएं भी बढेंगी। ग्रामीण लोगों के समय और पैसे की बचत भी संभव हो पाएगी। 2025 तक सभी कार्यरत एचडब्ल्यूसी को किया जाना है प्रमाणित:-मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में कार्यरत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 2025 के अंत तक एनक्यूएएस से प्रमाणित करने का लक्ष्य रखा है। एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध कई सेवाओं की जांच की जाती है। यह जांच दो स्तर पर इंटरनल और एक्सटर्नल होती है। मूल्यांकन में जिन सेवाओं की जांच की जाती हैं उनमें सर्विस प्रोविजन, क्लीनिकल सर्विस, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम, पेशेंट राइट्स सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। इन सभी सेवाओं में एक निर्धारित अंक स्वास्थ्य संस्थानों को हासिल करने के साथ इसे सस्टेन भी करना होता है। राज्य में जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों से समुदाय स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता को बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com