नाना के घर रह रहे मधेपुरा के युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही जांच

सहरसा:-जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित श्रवण टोला में बुधवार की देर रात सुभाष कुमार यादव नामक युवक को अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली सुभाष के पैर में लगी थी।          जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें आनंन-फानन में सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां वे इलाजरत हैं। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी पूछताछ के लिए चंदौर गांव पहुंची थी। लेकिन घायल युवक अभी इलाजरत हैं। साथ ही फिलहाल अभी कोई लिखित शिकायत या बयान पुलिस को नहीं दी गई थी। जिसका इंतजार पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे। घायल युवक मधेपुरा जिले के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के भतरंधा गांव निवासी अगम लाल यादव के पुत्र सुभाष कुमार यादव था। पीड़ित के पिता अगम लाल यादव ने बताया कि उनका घर काफी दूर है। उनका पुत्र सुभाष अपने नाना के घर सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर गांव में रहता था। बुधवार की देर रात उन्हें सूचना मिली कि सुभाष को किसी ने गोली मार दी है। जिनका इलाज सहरसा के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। ऐसे में वे भी अपने पुत्र से मिलने पहुंचे थे। लेकिन पुत्र अभी बेहोश हैं। उनसे कोई बातचीत नहीं हो पाई है। उन्होंने आगे बताया कि घटना क्यों हुई .? उनके पुत्र को किसने गोली मारी और गोली क्यों मारी गई है.? यह सब सुभाष हीं जानते हैं। जो अभी इलाजरत हैं। उनके होश में आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।            सौर बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि चंदौर पूर्वी पंचायत में गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल युवक अभी इलाजरत हैं। शिकायत या बयान अभी नहीं मिली है। शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com