मोबाइल चोरी के बाद पारिवारिक विवाद में ननिहाल में रह रहे युवक को चचेरे मामा ने मारी गोली

सहरसा:-जिले के महिषी थाना क्षेत्र के सिरवार गांव, वार्ड नंबर-3 निवासी 26 वर्षीय किसान नीतीश यादव को उसके चचेरे मामा ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उनके दाहिने हाथ को छेद्ती हुई बाहर निकल गई। वे खतरे से बाहर थे। गोलीबारी की सूचना पर महिषी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित के परिजन से जानकारी हासिल किया। फिर घायल की शिकायत के लिए अस्पताल पहुंची। घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाई की जा रही है। गोलीबारी में घायल नीतीश ने बताया कि वे ननिहाल सिरवार गांव में रहते है। वे सुबह खेत में मवेशी के लिए घास काट रहे थे। इसी दौरान उनके चचेरे मामा मनोज पंजीयर और उनके अन्य परिजन अचानक उन पर गोलीबारी शुरू कर दिया। जिसमें से एक गोली उसके दाहिने बाजू को आर-पार कर गई थी। जिनसे वे घायल हो गए। जिसके बाद गोलीबारी के आरोपी फरार हो गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले कर पहुंचे।           जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी चचेरे मामा मनोज पंजीयार ने भांजे द्वारा लगाए गए गोली मारने के आरोप को साजिश बताया था। उनका कहना था कि वे गांव से बाहर थे। घटना के समय वे अपनी बेटी के काम से सहरसा में थे। उन्होंने आगे बताया कि गांव में उनके भतीजे और नितीश के बीच मोबाईल चोरी होने को लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज हुई थी। जिसके कारण उनका भी नाम बताया जा रहा है। गोलीबारी की घटना में शामिल नहीं है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार की माने तो उनके अनुसार यह पारिवारिक विवाद का मामला है। घटना की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com